फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने किया सात स्कूलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र ने मंगलवार को ब्लॉक मुरसान और सासनी क्षेत्र के सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। तीन अनुदेशक अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का मानदेय काटने के आदेश दिए गए। विद्यालयों में सभी प्रधानाध्यापकों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, स्कूल ड्रेस, पाठ्य पुस्तक एवं स्कूल बैगों का वितरण करने के निर्देश दिए गए।

ब्लॉक मुरसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीतई में अनुदेशक जयप्रकाश, दीपिका पौनिया, चंचल कुशवाहा अनुपस्थित मिलीं। तीनों का एक-एक दिन का मानदेय काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मीतई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वाद नगला अठवरिया में शिक्षक उपस्थित मिले। ब्लॉक सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय रुहेरी, मॉडल प्राइमरी स्कूल दयानतपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयानतपुर में एमडीएम की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। एनजीओ संचालक को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं एमडीएम की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें