सादाबाद सीएचसी पर कोविड वैक्सीन वैन का फूल माला से स्वागत करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को कोरोना का टीका पहुंच गया। वैक्सीन की पहली खेप शुक्रवार को जब सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची तो स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन वाहन का फूल बरसा कर स्वागत किया। उसके बाद वैक्सीन को सुरक्षित रूप से रखवा दिया गया। पहले चरण में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
कोरोना की वैक्सीन विशेष वाहन के द्वारा जिला कोल्ड चेन से सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां कोल्ड चेन की आईएलआर में वैक्सीन को कोल्ड चैन प्रभारी जुगेंद्र यादव की देखरेख में सुरक्षित रूप से रखवा दिया गया। कोरोना वैक्सीन की 110 डोज सीएचसी को मिल गई हैं।
वैक्सीन की सुरक्षा के लिए कोल्ड चेन के बाहर पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। शाम को एसडीएम राजेश कुमार ने भी वैक्सीन की सुरक्षा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। मौके पर डॉ दानवीर सिंह, डॉ अमित शर्मा, जिला कोल्डचेन प्रभारी धर्म सिंह, विमल कुमार शर्मा फार्मासिस्ट, जुगेंद्र यादव, विष्णु वार्ष्णेय, डॉ प्रेमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।