फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सर्किल दरों में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि, 16 अगस्त से प्रभावी होंगी नई दरें

Fri, 11 Aug 2023 09:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

निबंधन कार्यालय की ओर से जारी की गई प्रस्तावित सर्किल दर पर 10 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। पूरे जिले से मात्र 17 आपत्तियां आईं। सबसे ज्यादा तहसील सदर में 11 आपत्तियां आईं। तहसील सासनी में तीन , तहसील सादाबाद में तीन आपत्तियां आई थीं। शुक्रवार को निस्तारण कर दिया गया। इस बार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वृद्धि की गई हैं। 
विज्ञापन
नई सर्किल रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस प्रशासन ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद सर्किल दरों में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि  को मंजूरी दे दी है। 16 अगस्त से नई दरें पूरे जिले में लागू हो जाएंगी। हाथरस नगर पालिका सीमा में शामिल किए गांवों में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। यहां बैनामा कराने पर दो प्रतिशत विकास शुल्क भी अतिरिक्त देना होगा।

विज्ञापन

निबंधन कार्यालय की ओर से जारी की गई प्रस्तावित सर्किल दर पर 10 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। पूरे जिले से मात्र 17 आपत्तियां आईं। सबसे ज्यादा तहसील सदर में 11 आपत्तियां आईं। तहसील सासनी में तीन , तहसील सादाबाद में तीन आपत्तियां आई थीं। शुक्रवार को निस्तारण कर दिया गया। इस बार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वृद्धि की गई हैं। 

नगर पालिका परिषद हाथरस की सीमा में शामिल हुए ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। इन इलाकों के ग्राम पंचायत से निकलकर चुंगी अंदर आने पर दो फीसदी का विकास शुल्क भी देना होगा। एआईजी स्टांप रामऔतार ने बताया कि नए सर्किल रेटों में 10 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। यह सर्किल रेट 16 अगस्त से लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें