फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के एकाउंट से पार हुए 10 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स के खाते से पार हुए 10 हजार रुपये
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर हुई जानकारी
स्टाफ नर्स ने बैंक में सूचना के बाद पुलिस को दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स का एटीएम पार कर किसी ने उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। सुबह मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद उन्हें जानकारी हुई तो इस संबंध में संबंधित बैंक को जानकारी दी गई और थाने में भी इस मामले की तहरीर दी गई है।
एटा के थाना जलेसर के गांव नगला गोकुल निवासी बबिता पत्नी सुशील कुमार जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं। सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे उनके मोबाइल फोन पर उनके बैंक खाते में से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसे देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में रखा एटीएम भी गायब था। इस मामले की जानकारी स्टाफ नर्स ने बैंक ऑफ इंडिया अलीगढ़ रोड हाथरस में दी और फिर कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देकर खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने की छानबीन करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें