फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार से ज्यादा लोगों ने सीएससी के माध्यम से कराया आधार कार्ड में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आधार कार्ड में संशोधन की शुरुआत जिले में हो चुकी है। अब तक लगभग 10 हजार से ज्यादा लोगों ने सीएससी के माध्यम से आधार कार्ड में संशोधन कराया है। जिले के लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं रही है। क्षेत्र के लोगों को नजदीकी सीएससी पर ही आधार संशोधन की सुविधा मिल रही है।
जिले में 20 से ज्यादा सीएससी पर आधार संशोधन का काम प्रारंभ हो चुका है। जहां कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड में सुधार करा सकता है। केंद्रों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। मार्च तक सीएससी पर आधार संशोधन केंद्र की संख्या 50 को पार कर जाएगी। इन सेंटरों पर केवल डेमोग्राफिक अपडेट की सुविधा दी जा रही है। ऑपरेटर्स और लोगों का सत्यापन फिंगरप्रिट और आंखों की पुतलियों के जरिये किया जा रहा है। सीएससी पर आधार कार्ड धारकों के पते, नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, मेल आईडी में बदलाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा सीएससी का पहला आधार सेवा केंद्र
सीएससी के जरिये पहला आधार सेवा केंद्र जल्द शुरू किया जाएगा। जहां आधार से संबंधित सभी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए इगलास रोड पर जगह का चयन कर लिया गया है और सेंटर को तैयार किया जा रहा है। इस सेंटर पर नये आधार के लिए आवेदन, आधार कार्ड में बदलाव , बायोमेट्रिक अपडेट आदि सुविधाएं दी जाएंगी। इस सेंटर पर शुरुआत में दो ऑपरेटर से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएससी से आधार संशोधन का काम शुरू होने बाद जनता को काफी सहूलियत मिली है। जल्द आधार सेवा केंद्र शुरू होने के बाद वहां प्रतिदिन 100 से ज्यादा नये आवेदन आने की उम्मीद है।
- प्रदीप सिंह, जिला प्रबंधक सीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें