फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो कार आपस में भिड़ीं, शादी में शामिल होने जा रहे 10 लोग घायल

Sat, 02 Mar 2024 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिवार के लोग कार से शादी में शामिल होने मुरसान के गांव नगला भाऊ जा रहे थे। दूसरी कार से भी लोग शादी में जा रहे थे। मुरसान पार करते ही मथुरा रोड स्थित गांव टिमरली के रेलवे फाटक के निकट में दोनों कारें टकरा गईं, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अनूपपुर में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान कस्बा के मथुरा रोड टिमरली फाटक के निकट में दो कार आपस में भिड़ गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


टूंडला के गांव नगला जाट निवासी देशराज सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के राहुल, नीलम, दुष्यंत, गुड्डी देवी, प्रिंस और अनीता के साथ अपनी कार से अपनी मौसी की शादी में शामिल होने मुरसान के गांव नगला भाऊ जा रहे थे। दूसरी तरफ सासनी के गांव खोरना निवासी भानू ने बताया कि वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने ईको कार से अपने परिवार की लकी, प्रियंका, सुधा, भानु, भाग्यवती व अन्य लोग शादी समारोह में शामिल होने मथुरा जिले के मांट में जा रहे थे। 

मुरसान पार करते ही मथुरा रोड स्थित गांव टिमरली के रेलवे फाटक के निकट में दोनों कारें टकरा गईं, जिसमें राहुल, नीलम, दुष्यंत, देशराज, गुड्डी देवी, प्रिंस, अनीता, लकी, प्रियंका, सुधा, भाग्यवती, भानू घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें