हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़री में रविवार को संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। उसकी लाश घर के कमरे में फ र्श पर मिली। युवती पिछले कई दिन से बीमार थी। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से शनिवार शाम डिस्चार्ज होेकर घर पहुंची थी। परिजन बीमारी से मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़री निवासी महेश की बेटी सुनीता (22) को पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त आ रहे थी। परिजनों ने शुक्रवार को उसे सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां पर जांच में उसे डायरिया की पुष्टि हुई थी। हालत में सुधार होने पर शनिवार शाम को डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था। रविवार सुबह वह कमरे में लेटी थी। करीब 11 बजे वह कमरे के फर्स पर मृत मिली।
परिजनों के चीखपुकार मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि बीमारी के चलते सुनीता की मौत हुई है। उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने युवती के फ ांसी लगाकर अत्महत्या करने की बात कहते हुए 100 नंबर पर फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। मृतका के पिता ने बीमारी से मौत होना बताया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने पर युवती की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।