फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 07 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
पाली। सेमरिया गांव निवासी युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवक नशे का लती था। सोमवार दोपहर वह पत्नी के साथ गेहूं बोने के लिए खेत पर सिंचाई करने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी उदयराज के दो पुत्रों में अश्वनी उर्फ छोटे (32) छोटा था। वह स्मैक, शराब, गांजा का लती था। खेत में गेहूं की फसल की बुवाई करनी थी।

इसलिए सोमवार सुबह वह खेत पर सिंचाई करने गया था। उसके साथ पत्नी गुड्डन भी गई थी। किसी बात को लेकर छोटे का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने तमंचा से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी वही गिर गई। जानकारी होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे।

मृतक के बड़े भाई सुनील के पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर एसओ रनवीर सिंह को दी। परिजनों से पूछताछ में सुनील ने किसी भी आरोप से इंकार किया।

उसने बताया छोटे नशे का लती था। एसओ ने बताया छोटे ने तमंचा से छाती में गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। जिसमें खोखा फंसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें