फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह पन्ने होंगे सदर से बसपा प्रत्याशी

Mon, 07 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी उनके पीछे बसपा से प्रत्याशी धर्मवीर सिंह पन्ने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बहुजन समाज पार्टी ने सदर विधान सभा क्षेत्र के लिए धर्मवीर सिंह पन्ने को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा सोमवार को गांधी मैदान में सदर क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया है। इस सम्मेलन में विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में हुए दलित उत्पीड़न के मामलों का हवाला देकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार के मंत्री घरवापसी, लवजेहाद, बीफ, और गोरक्षा के नाम पर केवल विवादित मुद्दे ही उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

नगर के गांधी मैदान में सोमवार को बसपा सदर विधानसभा क्षेत्र के  कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और कांशीराम को नमन करते हुए सदर सीट से धर्मवीर सिंह पन्ने को उम्मीदवार घोषित किया। कहा कि पन्ने को सदर से विधायक बनाकर बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा के लोग फिर जनता को बरगलाने आएंगे। इनसे सावधान रहना होगा। महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी ने मध्य प्रदेश के दडछोर, हरियाणा और गुजरात की घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि हर दलितों एवं मुस्लिमों को लड़ाने का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने दलितों और मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बोलते हैं कि उनके यहां कोई अपराधी नहीं है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पर ही तमाम मामले दर्ज हैं। जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सत्तासीन रहते हुए सभी वर्ग के लिए काम किया, जबकि दूसरी पार्टियों ने जाति और वर्ग विशेष के  लिए काम किया है। उन्होंने  विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट देकर मायावती को फिर सत्तासीन करने की अपील की। इस दौरान सदर से प्रत्याशी बने पन्ने ने आभार जताया। संचालन जिलाध्यक्ष अमर सिंह ने किया। मंच पर आसिफ खां बब्बू, अनुराग मिश्रा, मीना कुमारी आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


हरदोई विधानसभ सीट से बसपा के प्रत्याशी घोषित किए गए धर्मवीर सिंह पन्ने अहिरोरी के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। पिछले कई वर्षों से वह बसपा में है। पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए ही मैदान में उतारा है।

 बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों ने मुसलमानों को ठगने का काम किया है। जब वोट का समय आता है तो दोनों पार्टियां मुस्लिमों को याद करती है और फिर भूल जाती है। बसपा महासचिव ने सपा के रजत जयंती समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि जावेद आब्दी को सपा के मंच से शिवपाल सिंह ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया।  


सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि देश के नौ प्रदेशों मेें भाजपा की सरकार है, लेकिन किसी भी प्रदेश में दलित व पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं है। मंच के नीचे जब पत्रकारों ने उन्हें मध्य प्रदेश, हरियाणा में पिछडे़ वर्ग व झारखंड और असम में आदिवासी वर्ग के मुख्यमंत्री होने की बात कही तो वह नाराज हो गए। इसी तरह अंबेडकर के चुनाव लड़ने संबंधी बयान में भी वह गलत तथ्य बोल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें