फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोचनखेड़ा में प्रेमिका के परिजनों द्वारा पीटे जाने से आहत युवक ने सोमवार रात घर के पीछे छत से निकले पाइप में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

लोचनखेड़ा के मजरा बड़ागांव निवासी आनंद कुमार (20) पुत्र निर्मल कुमार के बड़े भाई मयंक ने बताया कि आनंद खेती किसानी करता था। तीन भाइयों में वह मंझला था। आनंद का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। सोमवार को इस बात को लेकर युवती के परिजनों ने उससे मारपीट की थी, जिससे आनंद काफी परेशान था। मारपीट से आहत होकर ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ कासिमपुर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मृतक की मां सोनकली की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें