पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के कुल्हावर गांव में मंगलवार सुबह गोमती नदी में नहाते वक्त बालक की डूबने से मौत हो गई।
कुल्हावर गांव निवासी नन्हें का छह वर्षीय पुत्र विद्यांशु मंगलवार सुबह गांव के बाहर गोमती नदी में नहा रहा था। नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से विद्यांशु डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास से गुजरे लोगों ने नदी में बालक का शव उतराता देख परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि विद्यांशु की बड़ी बहन व छोटा भाई है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। संवाद