फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर बरसीम के खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजेहरा में शुक्रवार की रात युवक की हत्या कर शव बरसीम के खेत में फेंका गया। दोपहर मेें खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोटों के निशान व नाक कटी मिलने से प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बजेहरा गांव से खेतों तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग से 100 मीटर दूरी पर मनोहर लाल का बरसीम का खेत है। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण ग्रामीण दोपहर में खेतों तरफ गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने मनोहर के बरसीम के खेत में (30) वर्षीय एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटना के इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं फॉरेसिक टीम ने भी नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के मुताबिक युवक के चेहरे पर चोटों के कई निशान थे। इसके अलावा उसकी नाक कटी थी। पास में ही खून पड़ा था। जिससे ग्रामीण रात में ही हत्या होने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं ग्रामीण प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
घटना की जानकारी पर एएसपी पश्विमी त्रिगुण विशेन व सीओ सिटी विजय कुमार राना ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि घटना हत्या की प्रतीत हो रही है। युवक एक काली जैकेट व नीली जींस व स्पोर्ट्स के नीले जूते पहने था। बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने पर ही घटना का राज खुल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें