फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रक्षाबंधन मनाने गांव आए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के गौसगंज मार्ग पर बुधवार रात दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक रक्षाबंधन मनाने कुछ दिन पहले ही गांव आया था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

रैंसो निवासी संजय (33) दिल्ली की एक गुटखा फैक्टरी में काम करते थे। रक्षाबंधन मनाने के लिए बीते 21 अगस्त को वह गांव आए थे। बुधवार शाम गांव निवासी अपने दोस्त राहुल (27) के साथ बाइक से गौसगंज बाजार खरीदारी करने गए थे। वापस आते समय खजोहना और गौसगंज के बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कछौना पहुंचाया। यहां से संजय को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि राहुल की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें