संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के दीननगर में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दीननगर निवासी पिंकू सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह (40) अपने बड़े भाई गुड्डू के साथ मजदूरी करता था। घरेलू समस्याओं को लेकर एक सप्ताह से डिप्रेशन में था जिसके चलते बुधवार को लखनऊ से घर आ गया था। भाई छोटे ने बताया कि देर रात में पिंकू सिंह ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। किसी तरह से आग बुझाई गई है।
उसके बाद उसे स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिंकू सिंह के एक बेटी कुसमा (15) व पुत्र शालू (10) व पत्नी आरती सिंह है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।