फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में होमगार्डों से भिड़े युवक ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल के अंदर वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लगे होमगार्डों को ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को रास्ते में बाइक खड़ी करने से टोकने पर युवक होमगार्डों से भिड़ गया। गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगा। होमगार्डों ने उसे पकड़कर रेलवेगंज चौकी पुलिस केे सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अंदर वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए जंजीर लगाकर बेरीकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। बेरीकेडिंग में होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को होमगार्ड रविंद्र व सुधीर मिश्रा की ड्यूटी लगी थी। सुधीर के अनुसार जंजीर खोलकर एक बाइक सवार ओपीडी की तरफ जाने लगा। तभी उसे रोक दिया। जिस पर गुस्साए युवक ने बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर दी। होमगार्डों से गाली-गलौज करते हुए भिड़ गया। विरोध करने पर होमगार्डों का गिरेबां पकड़कर हाथापाई करने लगा। शोर सुनकर दूसरी तरफ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड आ गए। होमगार्डों ने युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना देकर आरोपी को रेलवेगंज चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह नेे बताया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नसीम पुत्र यासीन निवासी चंदीपुरवा बताया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें