फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज-बघौली मार्ग पर नरायनपुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पिपरावां निवासी मोनू (21) मंगलवार को कछौना के ग्राम मतुआ स्थित अपनी ननिहाल गया था। दोपहर को घर वापस जाते समय रास्ते में माधौगंज-बघौली मार्ग पर नरायनपुरवा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी। हादसे में मोनू की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि उसका एक भाई व दो बहनें और हैं।
विज्ञापन

वह दिल्ली में प्राइवेट काम करता था। रविवार को ही वह दिल्ली से घर वापस आया था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें