फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल (हरदोई)। बेहटा गोकुल पावर हाउस के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकरा गई। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पास में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर बेहटा गोकुल पावर हाउस के पास मंगलवार की सुबह हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूट कर कार के ऊपर गिर गया।
घटना के बाद चालक कार में फंस गया। इधर, तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। खासी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मोहम्मद नासिर अली निवासी 1114 ग्राउंड फ्लोर वेस्ट, जामिया नगर ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई।
एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें