फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 33- आकाश। फाइल फोटो
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
- पिहानी करावां मार्ग पर हुई घटना
- मृतक युवक की बीती नौ मार्च को हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। पिहानी-करावां मार्ग पर शुक्रवार की शाम को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की अभी बीते नौ मार्च को ही शादी हुई थी। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम कराया है जबकि, घायलों को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पिहानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदनहईया गांव निवासी नरेशपाल का पुत्र आकाश गौतम (23) थाना क्षेत्र के रुंधपुरवा निवासी अपने मामा देशपति (35) के घर गया था। शुक्रवार की शाम को वह अपने मामा के साथ पिहानी बाजार सब्जी लेने गया था। सब्जी लेने के बाद वह अपने मामा के साथ वापस रुंधपुरवा आ रहा था। बाइक आकाश चला रहा था और हेलमेट नहीं लगाए था। पिहानी करावां मार्ग पर दूसरी तरफ से खिंजीपुरवा गुरुदीनपुरवा निवासी राम करन का पुत्र मोहित (30) भी आ रहा था। रुंधपुरवा मोड पर दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों को पिहानी सीएचसी पहुंंचाया। जांच में चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक की चाची कीर्ति ने बताया कि आकाश दिल्ली में एक कृत्रिम अंग बनाने वाली फैक्ट्री में ट्राई साइकिल बनाने का काम करता था। उसकी बीती नौ मार्च को शादी हुई थी इसलिए ही वह घर आया था। वहीं, चिकित्सकों ने दोनों गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी का रंग गहरा होने से पहले ही मिट गया सुहाग
हाथों की मेहंदी उतरने में वक्त लगता है, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आंट गांव निवासी सोनी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी ठीक से उतरा भी नहीं था कि उसकी जिंदगी बेरंग हो गई। नौ मार्च को जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा है। शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि इस अनहोनी ने दस्तक दे दी। इस घटना के बाद से ही सोनी बदहवास है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिसने भी सुना कि नौ मार्च को ही शादी हुई थी, उसकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें