हरदोई। मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ‘जीतू’ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वार्षिकोत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम रही। जलेबी दौड़ में सिद्धार्थ कुमार अव्वल रहे।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद शुरू हुई जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में सिद्धार्थ कुमार प्रथम, अकरम द्वितीय व केशव तृतीय स्थान पर रहे। नींबू दौड़ में रानू व शिवम ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की हिंदी प्रतियोगिता में लक्ष्मी, कली व रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। प्राइमरी वर्ग में श्रेया प्रथम, अर्पिता द्वितीय व आरती तीसरे नंबर पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम, हिमांशु व विशाल द्वितीय व स्मृति व कसब तृतीय स्थान पर रहीं। मानस पाठ में शशांक, मेघना, गुंजन व रश्मि प्रथम रहीं।
सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी व भूमिका सिंह की देखरेख में हुई। अतिथियों का स्वागत उप प्रबंधक मुकेश सिंह ने किया। प्रबंधक अखिलेश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन रुपाली गुप्ता व मंशा बाजपेई ने किया। इस दौरान सपा नेता संजय कश्यप व रामज्ञान गुप्ता के अलावा रचना, बीना, दिव्या, विनीता, शीलू , प्रिया, मांसी, पूजा, गुड्डन, अपर्णा, शिवांगी व आरती आदि मौजूद रहीं।