फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दायित्व समझें, जागरूक बने, मतदाता बने...

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या एक जनवरी को पूरी करने वाले युवा, जो अब तक मतदाता नहीं बने हैं। ऐसे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऐसे युवाओं के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर 23 दिसंबर से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है, यह 22 जनवरी तक चलेगा। अपने बूथों पर पहुंचकर संबंधित आवेदन प्रपत्र भरकर युवा विधानसभा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। आने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक चलेगा। अभियान के दौरान बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे, जो मतदाता सूची व मतदाताओं के नाम जोड़ने-घटाने व संशोधित करने के फार्म पर्याप्त मात्रा में रखेंगे। निर्वाचन अधिकारियों की माने तो 23 दिसंबर को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि 23 दिसंबर से 22 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 11 फरवरी 2020 तक पूरक सूचियां तैयार होंगी। 14 फरवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को किसी तरह की समस्या न हो इसको लेकर आयोग ने संबंधित बीएलओ के नाम व उनके मोबाइल नंबरों को बूथों पर ही चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
उधर, निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि युवा आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट सीईओ उत्तर प्रदेश डाट एनआईसी की वेबसाइट पर आनलाइन सर्विस फार वोटर्स बटन पर क्लिक करेंगे तोनेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल खुल जाएगा। इसके बाद अपने नंबर से रजिस्टर करें। लागइन के बाद फार्म के टैब पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद जो फार्म भरना हो उसे भर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें