बिलग्राम। क ोतवाली क्षेत्र में शनिवार क ो मछली पकड़ने गए युवक की मौत हो गई। वह दोपहर में घर से निकाला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दिवाली गांव निवासी वासिद (35) शनिवार को दोपहर 2:30 तालाब से मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था। वह बिलग्राम-कन्नौज रोड पर आईटीआई के निकट के तालाब में मछली का शिकार करने गया था।
करीब तीन बजे तालाब की तरफ पहुंचे लोगों को वह बेहोशी की हालत में किनारे मिला। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की सूचना पर केातवाल अमर सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने आरोप से इनकार किया है। क ोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।