फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली घूमने जा रहा था लापता किशोर

Sat, 14 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पिहानी क ोतवाली में नाना सालिकराम के साथ किशोर से पूछताछ करते कोतवाल पवन त्रिवेदी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिहानी। क ोतवाली क्षेत्र के देहलिया निवासी लापता किशोर को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। वह रोडवेज बस से दिल्ली जा रहा था। किशोर शुक्रवार शाम से लापता था। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह बस से दिल्ली घूमने जा रहा था। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पिहानी क ोतवाली क्षेत्र के देहलिया गांव निवासी सर्वेश कुमार का तेरह वर्षीय पुत्र विशाल कस्बा के रमाकांत जूनियर हाईस्कूल का छात्र है। वह कस्बा के मोहल्ला मिश्राना निवासी नाना सालिकराम के  पास रहकर पढ़ाई करता था।

शुक्रवार शाम नाना के घर से साईकल से बाजार जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस किशोर की खोजबीन में जुटी थी। खोजबीन में पता चला कि विशाल रोडवेज बस से दिल्ली जा रहा है। इस पर पुलिस ने रोडवेज के परिचालक से संपर्क कर दूसरे बस से विशाल को पिहानी भेजने को कहा।

इस पर परिचालक ने चंदौसी के पास से विशाल को दूसरी रोडवेज बस से वापस भेजा। शनिवार को कोतवाल पवन त्रिवेदी ने विशाल को नाना सालिकराम के सुपुर्द कर दिया।

पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह दिल्ली घूमने जा रहा था। इसके लिए वह काफी समय से गुल्लक में रुपये जोड़ रहा था। बताया कि गुल्लक  तोड़ दी थी। जिसमें सात सौ रुपये निकले थे। साइकि ल कोटकला में खड़ी कर दी थी।

विशाल के नाना सालिकराम ने बताया कि वह उसे मां बाप के पास देहलिया गांव भेज देंगे। उनका कहना है कि अब उन्हें उस पर भरोसा नहीं रहा है। मेडिकल स्टोर के संचालक ने भी विशाल को दुकान से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें