फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। उन्नाव कटरा मार्ग पर गौरखेड़ा के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक अपनी कंबाइन मशीन के लिए पंप से डीजल लेकर वापस जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

भैलामऊ निवासी रिषभ (21) मंगलवार देर शाम खम्हरिया में स्थित पंप से डीजल लेने गए थे। उनके साथ कंबाइन चालक लोनार कोतवाली क्षेत्र के बैजना निवासी अनूप भी थे। अनूप ने बताया कि गौरखेड़ा के पास सामने से आ रही बाइक ने रिषभ की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें रिषभ सिर में चोटें आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार गौरखेड़ा निवासी मोनू (30) और कलक्टर 25 भी घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां रिषभ को मृत घोषित कर दिया गया। मोनू और कलक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों बाइकें पुलिस के कब्जे में हैं।


गोद भरने से पहले उजड़ गई मांग
रिषभ की शादी तीन साल पहले स्वाती के साथ हुई थी। स्वाती इन दिनों गर्भवती है। गोद भरने की उम्मीद का पता चलते ही परिजनों में खुशी दौड़ गई थी। नए मेहमान का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही सड़क हादसे में मंगलवार रात रिषभ की मौत हो गई। रिषभ चार भाई बहनों में बड़ा था। उसकी मौत की जानकारी से मां पुष्पा और पत्नी स्वाती बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें