फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 14 माह से तलाशे जा रहे 25-25 हजार के इनामी लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-51-अनूप। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। लगभग 14 माह पहले हुई लूट की घटना में शामिल दो शातिरों को बेहटा गोकुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके पास से 980 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के महरई निवासी निर्मला देवी बीते 20 अगस्त को बेटे अंकित के साथ बाइक से जा रही थीं। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तौकलपुर नहर पटरी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने निर्मला देवी से कान के कुंडल, गले की माला लूट ली थी। बाइक की चाबी छीनकर आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना का खुलासा करने की कवायद शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिये पता चला था कि घटना को लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी अनूप उर्फ माया प्रकाश और पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी अरमान ने अंजाम दिया था।
इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि अरमान के खिलाफ लखीमपुर जनपद के उचौलिया थाने में तीन और पसिगवां में दो मामले दर्ज हैं। अनूप के खिलाफ भी लखीमपुर खीरी के दो थानों में चार मामले दर्ज हैं।

फोटो-51-अनूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें