फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर युवक की मौत, तीन घंटे बाद निकाला शव

विज्ञापन
संतोष कुमार का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सरायशेख में शुक्रवार की रात नाले में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अतरौली के मोहल्ला सरायशेख निवासी देवीराम का तीसरे नंबर का बेटा संतोष कुमार (26) मजदूरी करता था। कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी। उसे दौरे भी पड़ते थे। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह घर के पीछे सड़क पर टहल रहा था। तभी वह नाले में गिर गया। उस वक्त किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रात करीब नौ बजे उसका शव नाले में मिला। आशंका है कि दौरा पड़ने से वह नाले में गिर गया और डूबकर मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें