फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बस से उतरते समय रोडवेज की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो- 15- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक अनंतराम के परिजन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। आषाढ़ी पर नोएडा से घर आने के लिए हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन पुल के पास बस से उतरते समय युवक उसी बस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को चालक और परिचालक मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के चिल्लौर निवासी अनंतराम (36) नोएडा में लोहे के पाइप बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। आषाढ़ी पूजा के लिए वह मंगलवार शाम को नोएडा से आ रहे थे। बुधवार सुबह वह हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन पुल पर बस से उतरे थे। बस से उतरने के दौरान ही वह बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अनंतराम ने अपने चचेरे भाई हरिनंदन को फोन कर घटना की जानकारी दी।
छोटे भाई लालाराम ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने के बाद बस चालक ही उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। चिकित्सीय परीक्षण में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी शिवरानी देवी, एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



रोडवेज चालक पर लापरवाही का आरोप
अनंतराम के छोटे भाई लाला राम ने बताया कि वह सीतापुर डिपो की बस से हरदोई लौट रहे थे। उन्होंने फोन पर जानकारी देकर बताया था कि बस से उतरते ही उन्हें बस ने कुचल दिया और इसमें उनकी कमर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया है। कहा कि जब तक वह लोग लमकन पुल पर पहुंचे थे तब तक बस चालक उन्हें लेकर हरदोई आ गया था। कहा कि बस चालक की लापरवाही के चलते उनके भाई की मौत हुई है।

फोटो- 15- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक अनंतराम के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें