फोटो 41: कछौना में अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
कछौना। कछौना रेलवे गंज मार्ग पर पीएनबी के पास स्थित नहर विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रखी गईं दुकानों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। विभाग ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का महिलाओं और पुरुषों ने विरोध किया। अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। विरोध प्रदर्शन के बावजूद टीम ने दुकानों को हटवा दिया।
बुधवार को नहर विभाग की टीम में एसडीओ रमेश चंद्र, अनुपम त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, दिलीप मिश्रा, रामदास व नायब तहसीलदार आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने जेसीबी मशीन से वहां पर रखी दुकानों को हटाना शुरू किया। फूलमाला की दुकान रखे सूफियान की टीन शेड को गिराते ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्रवाई का विरोध करने लगे। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। वहीं दुकानदार सूफियान ने लेटकर विरोध जताया।
करीब तीन घंटे बाद इन महिलाओं ने विभाग की भूमि पर रखी अपनी दुकानों में रखे सामान को हटा दिया। टीम ने जेसीबी चलवाकर दुकानों को ध्वस्त कर दिया। नहर विभाग के अधिकारियों व दुकानदारों में नोकझोंक होती रही। नहर विभाग की टीम पर सुफियान की दुकान को पूरी तरीके से उठा दिया गया। वहीं अन्य दुकानदारों की दुकानों को हटाने का समय दिया गया। वहीं दुकानदार सूफियान की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फोटो 41: कछौना में अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन। संवाद