गोपामऊ। बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक ने पर एक पक्ष पर टक्कर मारकर 49 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए दोनों पक्षों को थाने लाई है और पूछताछ कर रही है।
पिहानी थाने के ग्राम हिल्लापुर निवासी कमल किशोर ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 जून को उसके भाई की शादी होनी हैं, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को टड़ियावां थाने के कस्बा व चौकी गोपामऊ क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया से 49 हजार आठ सौ रुपये निकासी कर बाइक पर सवार होकर पीलवान खेडा निवासी मामा पिद्दू के साथ घर वापस जा रहा था। इसी बीच दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसका बैंक से पीछा करते हुए निगरानी रख रहे थे।
रास्ते में गैस गोदाम के पास में बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए हमला कर दिया। उसके पास से 49 हजार आठ सौ रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। इस बारे में कोतवाल गंगेश शुक्ला ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनका कहना है हकीकत क्या है जानने की कार्रवाई की जा रही है। लूट का आरोप गलत है। दोनों पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आ रहा है।