रामगंगा नदी के टापू पर उसका शव बरामद हुआ
इसके बाद पुलिस ने अनिकेत के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वह लापता है। 25 अप्रैल को पाली थाने में पिता मिश्री लाल की तहरीर पर पुलिस ने अनिकेत की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। शुक्रवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास रामगंगा नदी के टापू पर उसका शव बरामद हुआ।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और चाबी के गुच्छे के आधार पर शव की शिनाख्त की। अनिकेत की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी नेहा बदहवास हो गई। हरपालपुर कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...तो अनिकेत ने नदी में लगाई थी छलांग
शाहजहांपुर जनपद की पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि अल्हापुर के पास रामगंगा नदी के पुल पर बाइक खड़ी कर किसी युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक के साथ ही चप्पल भी पड़ी मिलीं। शुक्रवार को शव भी रामगंगा नदी के टापू पर ही मिला। अल्हापुर के पास से निकली नदी ही हरपालपुर क्षेत्र में आती है। हरपालपुर कोतवाल का कहना है कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।