फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गमछे के फंदे से कमरे में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-22-राजू। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं। निजामपुर निवासी राजू (40) गांव में ही एक व्यक्ति के कारखाने पर काम करते थे। पुत्र मुबारक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सब कुछ सामान्य था। पिता परिजन के साथ बैठे थे। इस दौरान वह अचानक उठकर कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उन्हें बुलाने के लिए कमरे में गए यहां उनका शव गमछे के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर परिजन से जानकारी की। फंदा काटकर शव कब्जे में ले लिया गया। परिवार में राबिया खातून, दो पुत्र और एक पुत्री है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। परिजन ने भी घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें