फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल खोने से परेशान किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुरवा में मोबाइल फोन खोने से परेशान किशोर ने गांव के बाहर स्थित जंगल में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुरवा निवासी अरविंद का पुत्र रवि (13) कक्षा पांच तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहता था। रवि शनिवार शाम घर से बिना बताए ही चला गया तो परिजनों ने सोचा कि गांव में ही कहीं होगा। लेकिन देर रात तक वापस न आने और कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के बाहर स्थित जंगल में रवि का शव पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने जानकारी दी है कि रवि के पास कीपैड वाला मोबाइल फोन था। शनिवार सुबह मोबाइल फोन गांव में ही कहीं गिर गया था। इसके कारण डांट खाने के डर से वह परेशान था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें