फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र पचदेवरा के भाहपुर सपहा गांव में संदिध हालात में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार देर शाम हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को भी दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि परिजनों ने आत्महत्या बताते हुए घरेलू कलह को वजह बताया है।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव भाहपुर सपहा निवासी ट्यूबवेल आपरेटर रामवीर अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। बुधवार को पुत्र वीर प्रताप (25) की घर में किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर वीर प्रताप देर शाम पिता की लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। कुछ देर बाद पंचायत भवन से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो रामवीर को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। ग्रामीणों के अनुसार गोली लगने से वीर प्रताप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घटना के वक्त वीर प्रताप के पिता रामवीर और दो भाई नरेंद्र प्रताप व हरेंद्र प्रताप घर के बाहर थे। गांव वालों ने पुलिस को भी सूचित किया लेकिन मौके पर कोई पहुंचा।

जानकारी मिलते ही पिता रामवीर और दोनों भाई भी पहुंच गए। उधर, सुबह तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि पांच साल पहले ही वीर प्रताप की रमापुर की शानू से शादी हुई थी दोनों के दो बच्चे दो साल की अंकिता व आठ माह का एक बेटा है। पति की मौत के बाद से शानू का रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो साल की अंकिता भी घर वालों की चीख पुकार सुनकर सदमे में नजर आ रही है। दोनों बच्चों को नहीं पता कि अब उन्हें पिता का दुलार नहीं नसीब हो पाएगा।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई, चूंकि शव का अंतिम संस्कार हो गया है। ऐसे में अगर कोई शिकायत करता है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें