-पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच की शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2021 में गांव के अन्य लोगों के साथ गाजियाबाद में दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना का प्रशिक्षण लेने गई थी। जिसमें गांव के रामजी भी गए थे। आरोप है कि रामजी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। मना करने पर ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि शुक्रवार को सांडी खेड़ा गांव में मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गई तो रामजी ने जबरन पास के स्कूल में ले जाकर संबंध बनाए। मना करने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। परिवार व मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।