फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर मौत के घाट उतारा

Mon, 30 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करामात खेड़ा निवासी संतोष कुमार (22) पुत्र लालता प्रसाद शनिवार की देर शाम पड़ोसी शिराज, चंद्रिका व गया प्रसाद ने मारापीटा, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रात में उसकी हालत गंभीर होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर परिजन ले गए।

जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान रविवार की दोपहर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के विषय में संतोष के भाई मुकेश ने बताया कि उसका भाई शनिवार को घर पर था।
विज्ञापन


उसने पड़ोसी की बाइक को रोक लिया। इस पर उन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे खूंटे से बांध दिया। इस पर उसकी मां रामकली बचाने गई तो उसके भी हाथ बांधने का प्रयास किया। किसी प्रकार वह उसके भाई को बचा कर घर लाई, जहां उसकी हालत खराब हो गई। उसकी पिटाई के कारण मौत हो गई।

बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करता है, जबकि उसका भाई घर पर ही रहता है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। इस बाबत एसओ कासिमपुर ने बताया कि संतोष मंद बुद्धि का था। वह पड़ोसी से गाना सुनने को मोबाइल मांग रहा था, जिस पर उसने मना कर दिया।

जिस पर वह उसकी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया और गाड़ी का तार खींचने की बात करने लगा। इस पर उसने उसको धक्का दे दिया। इससे खड़ंजे पर जा गिरा। इससे वह घायल हो गया। बताया कि संतोष के चाचा कांशीराम की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें