फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दो लोग घायल

Sun, 01 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : logo
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। उन्नाव से मल्लावां जा रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से गंज जलालाबाद सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


जिला उन्नाव के थाना बांगरमऊ अंतर्गत मोहल्ला स्टेशन रोड निवासी गुड्डू विश्वकर्मा (45), विमलेश (25) और दिनेश (28) निवासी मोहल्ला गुलाम मुस्तफा बाइक से किसी काम से मल्लावां आ रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गंज जलालाबाद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से तीनों बाइक  सवार उछलकर दूर जा गिरे।

गुड्डू की मौके पर मौत हो गई, वहीं विमलेश और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को गंज जलालाबाद सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। गुड्डू हलवाई गिरी का काम करता था। उसके एक पुत्री व तीन पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें