फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 22 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
संडीला।  कामिसपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ रोड पर शनिवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ग्रामीणों क ी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के कल्लवां गांव निवासी माखन लाल का बेटा ओम प्रकाश (26) गांव के ही श्रीपाल (24) के साथ बाइक पर शनिवार को संडीला गया था। रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। संडीला-बांगरमऊ रोड पर गांव के मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहे ओम प्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां पर ओम प्रकाश की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें