फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 22 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में छप्पर के नीचे फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार किसान पर 50,000 हजार का कर्ज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के राजापुरवा गांव निवासी राजीव (32) पुत्र स्व. रामचरन के दो बेटों में छोटा था। पिता की मौत के बाद पैतृक जमीन का बंटवारा हो गया था। उसके हिस्से करीब छह बीघा जमीन है। राजीव के परिवार में पत्नी प्रियंका और दो बेटी व एक बेटा है। शनिवार शाम करीब सात बजे प्रियंका भैंस बांधने गई थी। घर पर बेटी सरिता (10) और बेटा अनुराग (7) थे। राजीव ने सरिता और अनुराग को पांच रुपये देकर दुकान से कुछ सामान लेने भेज दिया था।

इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद प्रियंका भैंस बांधकर आई और दरवाजा खटखटाया। इस दौरान सरिता और अनुराग भी आ गए। दरवाजा नहीं खुलने पर प्रियंका ने दराज से झांका तो राजीव का शव लटकता दिखा। उसके शोर मचाने पर राजीव क े बड़े भाई दुर्विजय व पड़ोसी आ गए। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


करीब आठ बजे पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर लाश को नीचे उतरवाया। परिजनों से पूछताछ के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।  दुर्विजय का कहना है कि राजीव ने गांव में कुछ साहूकारों से 50,000 रुपये कर्ज ले रखा था। साहूकार आए दिन कर्ज अदायगी के लिए तकादा कर रहे थे। इसी से तंग होकर उसने जान दे दी। थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि कर्ज के संबंध में परिजनों ने उनको अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें