फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक समेत दो फांसी पर झूले

Tue, 05 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के क्योटी गांव मेें एक अज्ञात अधेड़ का शव आम के बाग में संदिग्ध हालात में लटका मिला। उधर, कछियन पुरवा में गांव में एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने पर सनसनी फै ल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि दोनों की फांसी लगने से मौत हुई है और शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के क्योटी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद के आम के बाग में सोमवार को एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव आम के पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पेड़ के निकट एक झोला रखा मिला, जिसमें पानी की बोतल व कुछ दवाएं रखी थी।

मृतक मटमैले कलर की पैंट व शर्ट पहने था। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके थे और जुबान बाहर भी नहीं निकली थी। उसकी चप्पलें पेड़ के पास रखी थी। संभावना जताई जा रही कि अधेड़ को किसी ने मारकर पेड़ पर लटका दिया, पर पुलिस ने इससे इंकार किया।
विज्ञापन


उधर, इसी क्षेत्र के कछियन पुरवा मजरा शुक्लापुरवा गांव स्थित एक पेड़ पर करीब 22 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक के गले में नाइलोन की नई रस्सी पड़ी थी और वह नए पैंट शर्ट के साथ जूते पहने था। संभावना जताई जा रही थी कि गांव निवासी सोनेलाल के यहां बीती रात ढोलिया शहिमापुर थाना सुरसा से रामपाल के बेटे की बारात आई थी।

इसमें से किसी बराती ने पेड़ पर लटक कर जान दे दी, पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनेलाल को बुलवाकर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर उसने पहचानने से इंकार कर दिया। उधर, बाराती भी मृतक के बाबत कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने दोनों ही शवों का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

उधर, कछियन पुरवा में बीती रात सोने लाल की बेटी की आई बारात में वैवाहिक कार्यक्रम रात में ही संपन्न हो गए। सुबह 4 बजे बाराती दुल्हन की विदा कराकर निकल गए। इतने तड़के बारात का विदा होना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें