फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम तैयार करेगा अब तैराक

Tue, 05 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में जिले का स्पोर्ट्स स्टेडियम न सिर्फ आस पास के जिलों में एक माडल स्टेडियम की उपलब्धि हासिल करेगा, बल्कि खिलाड़ियों के साथ तैराक भी तैयार करेगा। जिला योजना में एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार करते हुए आगे की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


अफसरों की माने तो पिछले कई सालों से लगातार अटक रहे इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है। बताया गया कि पिछले कई वर्षों से स्टेडियम को मॉडल स्टेडियम का रूप देने के प्रयास चल रहे हैं। इसमें स्टेडियम फील्ड में जलभराव न हो पाए, इसके लिए 38 लाख रुपये से नाले का निर्माण कराने का प्रस्ताव एवं स्वीमिंग पुल का प्रस्ताव बनाकर जिला योजना में पेश किए गए, पर मंजूरी नहीं मिल सकी।

एक आध बार मंजूरी दी गई तो बजट ही नहीं आवंटित हो सका। जिसको लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के माडल स्टेडियम बनने में बाधा ही पड़ती रही, पर अबकी शायद ऐसा न हो। संबंधित अफसरों की माने तो अन्य प्रस्तावों को हटाकर इसी प्रस्ताव को जिला योजना में भेजा गया है। स्वीकृति मौखिक रूप से मिल चुकी है।
विज्ञापन


इस ओर कार्य आगे बढ़ाने की कवायद भी शुरू की जा रही है। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि स्टेडियम में यदि इस स्वीमिंग पुल का निर्माण हो जाता है, तो आसपास के जिलों में खेलों को लेकर तो जिले का नाम पहले से ही है, इसके बाद एक संपूर्ण स्टेडियम होने का भी जिले को गौरव प्राप्त हो जाएगा।

इसको लेकर 25 गुणा 25 का स्टेडियम डारमेंट्री के नजदीक बनेगा। जगह चयनित हो चुकी है। अभी एक करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें