संडीला। कस्बे में नगर पालिका के पास रहने वाला अभिषेक गुप्ता (21) पुत्र स्व. जय नाथ गुप्ता सोमवार रात बस अड्डे से वापस आ रहा था। रास्ते में संडीला बरौनी क्रासिंग के पास ट्रैक पार करते वक्त वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक के पास मिले फोन से चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि अभिषेक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, वह पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। संवाद