फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की दवा लेने निकले युवक की हादसे में मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां-संडीला रोड पर बुधवार दोपहर मां की दवा लेने बाइक से जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर में चोट आई गई और उसकी मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

कछौना थाना के गांव बालामऊ निवासी सलमान (40) पुत्र नाजिम की मां जमीलू बीमार हैं। कस्बे के ही होम्योपैथिक चिकित्सक से उनकी दवा चल रही है।
बुधवार को सलमान गांव के ही इसराइल (27) पुत्र यासीन के साथ बाइक से चिकित्सक के पास दवा लेने जा रहा था। रास्ते में मल्लावां संडीला रोड पर रेलवे स्टेशन के पास देव स्थान के सामने उसकी बाइक में गैस सिलिंडर लादकर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोग मदद को पहुंचे लेकिन इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। जबकि इसराइल को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने सलमान के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। भाई यासीन ने बताया कि सलमान प्राइवेट गाड़ी चलाता था। उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें