फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में गंगा के किनारे स्थित झाझूपुर के पास जंगल में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुुटाए। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे झाझूपुर गांव है। गंगा की कछार में जंगल है। ग्रामीणों की मुताबिक वहां पर लोगों को ज्यादा आना जाना नहीं रहता है।
मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो पेड़ पर करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देखा। जंगल में शव लटका होने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ जर्नादन सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक काली जैकेट, मटमैली पैंट, सफेद शर्ट व गोल्ड स्टार के जूते पहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें