फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक और डीसीएम की टक्कर में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम रुकनापुर के निकट खड़े ट्रक से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में लॉकडाउन में डीसीएम से घर लौट रही युवती की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ट्रक लोहे का रोल लादकर शनिवार देर रात माधौगंज कस्बे की तरफ जा रहा था। इस बीच ट्रक का टायर फट गया। पीछे से आ रहे लकड़ी लदे दूसरे ट्रक का चालक वहीं रुक गया। वह खराब ट्रक के चालक से जानकारी करने लगा। इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने लकड़ी लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रक आगे खड़े ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में डीसीएम चालक भानु प्रताप के दोस्त योगेंद्र सिंह की पुत्री दीपा (22) निवासी नवीपुर कोतवाली बिलग्राम की मौत हो गई। भानु भतीजी प्राची (7), पुत्र पुष्पेंद्र (10) को छोटे भाई विमलेश की ससुराल मल्लावां से लेकर डीसीएम से अपने गांव तरौली कोतवाली बिलग्राम जा रहा था। दीपा लखनऊ में पढ़ती है और लॉकडाउन के कारण पिता के दोस्त के साथ डीसीएम से वापस गांव जा रही थी। घटना में प्राची और पुष्पेंद्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें