शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी सोमवती (12) पुत्री मुनेश ने शुक्रवार को घर में कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त सोमवती घर में अकेली थी।
पिता मुनेश व मां सरला शाहाबाद बाजार गए थे, जबकि छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। शाम को मुनेश व उसकी पत्नी बाजार से लौटे तो घर में सोमवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि सोमवती के दो भाई व एक बहन और है। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।