फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 11 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में स्थित पावर हाउस के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। वहां से चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम पल्लेपार निवासी होरीलाल का पुत्र जितेंद्र (22) अपने चचेरे भाई नरेश (35) के साथ गुरुवार की सुबह नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए आया था। इसके बाद वह दिन में 11.45 बजे घर लौट रहा था।

इसी दौरान हरदोई रोड स्थित पावर हाउस के निकट लखनऊ की ओर से आ रही एक तेजरफ्तार रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक जितेंद्र व नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जब तक कोतवाली पुलिस वहां पहुंची तब तक जितेंद्र ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


वही नरेश के दोनों हाथ और पैर की हड्डी टूटने से उसे गंभीर हालत में सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपाचार के बाद उस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितेंद्र हेलमेट लगाए होता तो उसके सिर में गहरी चोट नहीं आती। संभव था उसकी जान बच जाती। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें