फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 11 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र में दोस्त की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा लिया। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि शराब पीने के दौरान उससे विवाद हो गया था। इसीलिए दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी तेजराम (22) पुत्र बालक राम मंगलवार की शाम को घर के सामने रहने वाले अपने मित्र कल्लू  पुत्र चंद्रपाल ने सलेमपुर माधौगंज मार्ग पर ग्राम श्याम पुरवा के पास ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव सत्येंद्र के ट्यूबवेल के लिए बने कुएं में डाल दिया था। मृतक के भाई कन्हैया लाल की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि माधौगंज पुलिस ने गांव के निकट खेत में छिपे बैठे आरोपी कल्लू को धर दबोचा। उसने बताया कि पांच दिन पूर्व उसका तेजराम के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लोगों ने समझौता करा दिया था। घटना वाले दिन भी शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। इसीलिए उसने नशे में उसकी हत्या कर दी। इस मौके पर थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें