फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिरमा के प्रधान को नशे में धुत युवक ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहिरमा में नशे में धुत युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से प्रधान को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से प्रधान घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बहिरमा के प्रधान देशराज (35) पुत्र फकीरेलाल गुरुवार रात घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान नशे में धुत गांव निवासी संतोष कश्यप पिता तोताराम की लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां से गुजरा। प्रधान देशराज ने उससे कहा कि नशे में बंदूक लेकर क्यों घूम रहे हो। ये बात संतोष को नागवार गुजरी और उसने प्रधान पर पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।
गोली ग्राम प्रधान के दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी पिहानी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान के भाई ओंकार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि प्रधान के भाई की तहरीर पर संतोष के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें