कछौना। कोतवाली क्षेत्र में कलौली गांव के पास से गुजरी शारदा नहर में शुक्रवार शाम महिला का शव उतराता मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शव मिलने की सूचना पर नहर के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 साल है। वह सलवार सूट व बिछिया पहने थी। बताया कि महिला की चप्पलें भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।