फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये...

Tue, 11 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
राम जानकी मंदिर में भंडारे भोज का वितरण करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  दस दिन पहले शुरू हुआ शारदीय नवरात्र पर्व सोमवार को मां भवानी की आराधना केसाथ पूर्ण हो गया। इस अवसर पर जिले भर में भंडारों का आयोजन हुआ व पुरोहितों ने हवन-पूजन कराया।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान जिले भर में भक्तिमय माहौल रहा और इस दौरान कई स्थानों पर जागरण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हजारों लोगों ने पूरे उपवास रखकर मां की आराधना की और उपवास का संकल्प पूरा किया।

मां श्रवण देवी मंदिर परिसर , नुमाइश चौराहा स्थित मंदिर, राम जानकी मंदिर व अन्य मंदिरों पर भंडारों का आयोजन हुआ। इस मौके पर राइस मिलर्स एसोशिएशन अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, नघेटा रोड पर श्री दुर्गा पूजा आयोजन  समिति की ओर से रविवार रात भव्य मां का जगराते का आयोजन किया गया। लखनऊ से आए अंशू जागरण पार्टी के कलाकारों ने मां को शीश नवाऊं...,राधे-राधे बोलो चले आएंगे बिहारी..., जगने की रात है या जगाने की रात है आदि भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया।

इस मौके पर रवींद्र विक्रम सिंह ने स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज को माल्यार्पण व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। प्रबंधक कीर्ति सिंह, कनुप्रिया सिंह शिव शंकर पांडे, त्रिलोकी सिंह, सुरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इसके साथ ही मेंहदी प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की भी घोषणा की गई। जैनब खान प्रथम, रूपरानी द्वितीय, अंजली श्रीवास्तव तृतीय, माही गुप्ता व श्रेया गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

 मोहल्ला ऊंचाथोक में सजाए गए मां के पंडाल में सोमवार की सुबह कन्याओं को पहले भोज कराया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें आयोजकों में विजय गुप्ता, मदन गुप्ता, गोपेश दीक्षित, संजय शुक्ला, बबलू शुक्ला आदि शामिल रहे।

इसी क्रम में अग्रवाल धर्मशाला में श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति की ओर से कन्याभोज कराया गया। अध्यक्ष महेंद्र नाथ अधिकारी, सचिव डॉ. ध्रुवपद विश्वास आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड से आए पंचानन भट्टाचार्य ने महाष्टमी का पूजन संपन्न कराया। इसी क्रम में त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति की ओर से भी पंजाबी कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल में  कन्याभोज कराया गया। आनंद दीक्षित, अमृत गुप्ता, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।


संडीला में सोमवार को माता की परंपरागत प्रभात फेरियां निकाली र्गईं। अलग-अलग स्थानों से निकली ये प्रभात फेरियां दुर्गा मंदिर और शीतला मंदिर पहुंची जहां पर पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया। नगर में प्रभात फेरी निकालने का सिलसिला व्यापारियों ने 1998 में शुरू किया था। जय माता दी प्रभात फे री जागरण समिति ने नगर पालिका के जमीन खरीद कर पीछे प्रभात फे री मंदिर की स्थापना करवाई। नवरात्र में शाम को इस मंदिर में आरती और भजन होते हैं। अब आसपास के गांवों से भी प्रभात फेरियां शुरू होकर नगर के मंदिरों तक पहुंचती हैं। प्रभात फेरियों में झांकिया भी शामिल रहती हैं। नवमी को प्रभात फेरी मंदिर में हवन पूजन के बाद कन्याभोज और भंडारा किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 भूरेश्वर महादेव मंदिर में दुर्गा पूजा और महिला संगीत के कार्यक्रमों के साथ ही यज्ञ हुआ। नौवीं पर आयोजित दुर्गा यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान कीं। शाम को महिला संगीत के कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने दुर्गा जी का गुणगान किया।
भूरेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्र महोत्सव के तहत प्रतिदिन पूजन, आरती और महिला संगीत के अलावा विशाल दुर्गा जागरण के कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में सोमवार को यज्ञ में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। शाम को महिला संगीत के दौरान महिलाओं ने धार्मिक गीतों के जरिए दुर्गा जी का गुणगान किया। पूजन के उपरांत कन्या भोज कराया गया।

भुमिजा माता मंदिर में भुइयन माता मंदिर प्रभात फेरी समिति की ओर से सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में माता की आरती के बाद माता के जयकारे के साथ भंडारा  शुरू किया गया। भंडारे में सुबह से श्रद्धालुओं का भीड़ आनी शुरू हो गई। माताओं, बहनों, बच्चों व बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भुइयन माता प्रभात फेरी समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सचिव सरवन बाबा, हरिहर, राजू, सुरेश चौरसिया, शिवबालक, राजकुमार, हरिओम, जितेंद्र राठौर आदि ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें