फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: योगी आज जिले में, सौगात संग योजनाओं की परखेंगे हकीकत

Mon, 14 Apr 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 32 : रुइया गढ़ी में कार्यक्रम के संबंध में विचार-विमर्श करते आईजी, डीएम, एसपी ओर सीडीओ व अन्य। संवाद
विज्ञापन




- अधिकारियों ने लिया जायजा, व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (मंगलवार) जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। वह माधौगंज के रुइया गढ़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलिदानी राजा नरपत सिंह के शौर्य दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से सीधे रुइया गढ़ी आएंगे और वहीं पर जनता को सौगात देने के साथ जनसभा करेंगे। आईजी, डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

प्रभारी अधिकारी वीआईपी सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:40 बजे रुइया गढ़ी में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। 11:50 बजे अमर सेनानी नरपत सिंह रैकवाड़ स्मारक संस्थान पर जाएंगे। 11:50 से दोपहर से 12:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

दोपहर 12:05 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:15 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी दी है। सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। बीडीओ अपने-अपने ब्लॉक की गैलरी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बताया कि विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगवाए गए हैं। विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण हाेंगे।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा बंदोबस्त में छह एएसपी, 13 सीओ, तीन कंपनी पीएसी और 1,000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसी के साथ इंस्पेक्टर और उप निरीक्षकों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें